गीता का परिचय: कुरुक्षेत्र और अर्जुन का विषाद
इस video में:
- गीता कब और कहाँ कही गई
- अर्जुन का विषाद क्यों हुआ
- पहला श्लोक: धर्मक्षेत्रे कुरुक्षेत्रे…
Video देखने के बाद नीचे के notes पढ़ें और quiz हल करें।
महाभारत का युद्ध शुरू होने वाला है। एक ओर पाण्डव हैं, दूसरी ओर कौरव। अंधे राजा धृतराष्ट्र को संजय, जिन्हें महर्षि व्यास ने दिव्य दृष्टि दी थी, युद्धभूमि का पूरा वर्णन सुनाते हैं। गीता का पहला श्लोक धृतराष्ट्र का प्रश्न ही है:
धर्मक्षेत्रे कुरुक्षेत्रे समवेता युयुत्सवः।
मामकाः पाण्डवाश्चैव किमकुर्वत सञ्जय॥ (1.1)
अर्थ: हे संजय! धर्मभूमि कुरुक्षेत्र में युद्ध की इच्छा से इकट्ठे हुए मेरे और पाण्डु के पुत्रों ने क्या किया?
अर्जुन का विषाद
अर्जुन अपने सारथी श्रीकृष्ण से रथ को दोनों सेनाओं के बीच ले जाने को कहते हैं। सामने अपने गुरु द्रोणाचार्य, पितामह भीष्म और भाइयों को देखकर वे काँप उठते हैं और धनुष रख देते हैं। पहले अध्याय का नाम इसीलिए अर्जुनविषादयोग है।
आज के जीवन में
- जीवन में हर व्यक्ति कभी न कभी “अर्जुन” की तरह उलझन में पड़ता है।
- गीता सिखाती है कि भ्रम के समय सही मार्गदर्शक (गुरु) से पूछना पहला कदम है।
1. गीता किस ग्रंथ का भाग है?
2. धृतराष्ट्र को युद्ध का वर्णन कौन सुनाते हैं?
3. गीता के पहले अध्याय का नाम क्या है?